सैन जोस, 9 फरवरी । कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में 64.7 प्रतिशत वोट हासिल कर विजयी होने वाली पचास वर्षीय लौरा चिनचिला देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।
सर्वोच्च निर्वाचन कोर्ट ने उनकी विजय की पुष्टि कर दी है और अब चिनचिला 45 लाख की आबादी वाले देश की राष्ट्रपति बनेंगी।
सत्तारूढ़ नेशनल लिबरेशन पार्टी की उम्मीदवार चिनचिला कोस्टारिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति भी थीं। चिनचिला आठ मई को पद संभालेंगी।
|