Last Updated: 04:48:41 AM 13, Mar, 2010, Saturday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 04:48:44 AM 13, Mar, 2010, Saturday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    चिदंबरम और पाकिस्तानी राजदूत के बीच तू-तू मै-मैं    सावधान : भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान    महिला आरक्षण से साकार होगा राजीव का सपना : सोनिया     जवानों ने घेरा अबुझमाड़, नक्सली शिविर सहित स्मारक ध्वस्त    आईपीएल-3 : नाइट राइडर्स ने डेक्कन चाजर्स को 11 रनों से हराया   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     राजनीति
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
भारत-पाकिस्तान की बातचीत के पीछे वाशिंगटन का दबाव : आडवाणी
(06:27:36 PM) 08, Feb, 2010, Monday

सुर्ख़ियो में
महंगाई के खिलाफ वामपंथियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ वाम मोर्चा का प्रदर्शनः अविश्वास प्रस्ताव की घुडकी
छत्तीसगढ़ में विपक्ष के 29 विधायक विधानसभा से निलंबित
बजट चर्चा पर सत्ता पक्ष नदारद विपक्ष ने जतायी आपत्ति
बजट चर्चा पर सत्ता पक्ष नदारद विपक्ष ने जतायी आपत्ति
बजट चर्चा पर सत्ता पक्ष नदारद विपक्ष ने जतायी आपत्ति
बजट में गांव-गरीब की सुध नहीः विपक्ष
परामर्श के बाद लोकसभा में पेश होगा महिला विधेयक: कांग्रेस
महंगाई रोकने के लिए सरकार गंभीर नहीं : भाजपा

नई दिल्ली, 8 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू करने के सरकार के निर्णय के पीछे वाशिंगटन का भारी दबाव है।

 

आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "सरकार के इस निर्णय के बाद लोग जिस सवाल को पूछ रहे हैं, वह यह है कि क्या पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने को लेकर सरकार के रुख में आया ताजा बदलाव वाशिंगटन के भारी दबाव का परिणाम तो नहीं है?"

आडवाणी ने लिखा है कि बातचीत का यह प्रस्ताव ऐसे समय में किया गया है, जब सरकार इसके पहले तक यह कहती रही है कि पाकिस्तान जब तक मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करता, तब तक उसके साथ बातचीत शुरू नहीं की जाएगी।

आडवाणी ने लिखा है, "पिछले सप्ताह नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू करने की अचानक की गई घोषणा ने देश में कई राजनीतिक विश्लेषकों को यह सवाल करने के लिए बाध्य कर दिया है कि कहीं यह बराक ओबामा द्वारा बनाए गए भारी दबाव का परिणाम तो नहीं है?"

आडवाणी ने राष्ट्रपति बनने के पहले ओबामा द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव समाप्त करने के लिए कश्मीर मुद्दे पर एक विशेष दूत की नियुक्ति का संकेत दिया था।

वर्ष 2008 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ओबामा ने कहा था कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो गंभीर तरीके से कश्मीर मसले के हल के लिए भारत-पाकिस्तान के साथ काम करना उनके प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्यो में से एक होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P