Last Updated: 04:44:21 PM 14, Mar, 2010, Sunday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 04:44:23 PM 14, Mar, 2010, Sunday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    आईपीएल : रायल चैलेंजर्स को पहला झटका     कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत    जापान में भूकंप के झटके    महिला विधेयक 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश' : मुलायम    आईपीएल : नाइट राइर्ड्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला    हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके    मध्य प्रदेश में दो दिनों में दो व्यापारियों की हत्या    साइकिल सवार हवाई पट्टी पर आया, बाल-बाल बचे मुलायम    आईपीएल : तेंदुलकर, संगकारा और गंभीर पर 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना     पोंटिंग ने क्लार्क के पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि की    बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर सिमटी    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं टूटने दिया पूर्ववर्तियों का रिकार्ड    मुस्लिम सांसदों ने की आरक्षण की मांग     तीस्ता नदी जल बंटवारे पर अंतरिम समझौता चाहता है बांग्लादेश    खसरे के टीके से हुई बच्चों की मौत के मामले में एक गिरफ्तार    मुंबई में तेल टैंकों पर हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     अर्थ जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
विश्व पुस्तक मेला : किताबों की अधिकता फिर भी हुआ कम व्यवसाय
(05:56:40 PM) 08, Feb, 2010, Monday

सुर्ख़ियो में
विनिर्माण क्षेत्र में वर्ष 2015 तक 2.8 करोड़ नौकरियां
आंध्र में बिजली कटौती से नौकरियों पर खतरा
लक्जरी मुल्सानी उतरी बाजार में
कर वसूली को अधिक मानवीय बनाने की जरूरत : मुखर्जी
जम्मू और कश्मीर के बजट में आर्थिक परिदृश्य बदलने का वादा
अब बोतल में मिलेगी ताजी हवा
औद्योगिक उत्पादन में जनवरी में 16.7 फीसदी की वृध्दि
पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं घटेंगीः प्रणव
आईआईएम लखनऊ में नौकरियों की बाढ़

नई दिल्ली, 8 फरवरी । देश के 19वें विश्व पुस्तक मेले में आने वाले पुस्तक प्रेमियों की संख्या अंतिम समय में काफी बढ़ गई थी लेकिन कई प्रकाशकों ने कम बिक्री और पर्याप्त व्यवस्था न होने की शिकायतें की हैं।

 

 

प्रगति मैदान में एक से आठ फरवरी तक आयोजित इस मेले में एक गैर सरकारी अनुमान के मुताबिक अंतिम तीन दिनों में 30,000 किताबों की बिक्री हुई। किताबों की बिक्री का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

मेले का आयोजन करने वाले नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के अध्यक्ष बिपिन चंद्रा ने आईएएनएस से कहा कि यह मेला पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बड़ा था लेकिन नए उभरते हुए रुझानों का विश्लेषण मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि यह कहा जा सकता है कि अब बच्चे पहले की अपेक्षा अधिक किताबें पढ़ते हैं। इस बार देश के विभिन्न राज्यों की विज्ञान पुस्तकें और बच्चों की किताबें अधिक लोकप्रिय रहीं।

मेले में 1,200 भारतीय और विदेशी प्रकाशकों की किताबें थीं लेकिन कई भारतीय प्रकाशक नाखुश रहे।

दरियागंज के सीरियल प्रकाशन के एस. के. झा कहते हैं कि वह पुस्तक मेले से बहुत खुश नहीं है। वह कहते हैं कि यहां पर अनुशासन की कमी थी और प्रकाशकों को उनके प्रकाशनों के प्रस्तुतिकरण के लिए मिली सुविधाएं अपर्याप्त थीं।

उन्होंने बताया कि इस साल हुई बिक्री से मेले में दुकान लगाने के लिए प्राप्त स्थान का किराया 42,000 रुपये भी नहीं चुकाया जा सका। अंतिम तीन दिनों में किताबों की बिक्री कुछ बढ़ी है।

शैक्षिक किताबों के प्रकाशक पालग्रेव मैकमिलान के क्षेत्रीय मैनेजर सुनील शर्मा कहते हैं कि वर्ष 2008 की तुलना में इस साल अच्छा व्यवसाय नहीं हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P