Last Updated: 09:22:49 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 06:52:54 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
भाजपा ने महंगाई के लिए केंद्र की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया
(02:45:57 PM) 08, Feb, 2010, Monday


नई दिल्ली, 8 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया है। पार्टी ने सरकार पर महंगाई के नाम पर महाघोटाला करने का आरोप लगाया है।

 

 

भाजपा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर महंगाई के मुद्दे पर संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ उनके मंत्रीमंडल के सदस्य भी जिम्मेदार हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संप्रग सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दु:ख की बात यह है कि एक सफल अर्थशास्त्री के प्रधानमंत्री रहते लोगों को दाल-रोटी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। एक सफल अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री देश को महंगाई से उबारने में असफल हुए हैं।

गडकरी ने कहा कि कांग्रेस की संप्रग सरकार में महंगाई के नाम पर महाघोटाला हुआ है। उन्होंने एक-एक कर दाल, चीन, चावल की कीमतों में हुई वृद्धि के पीछे के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराने की बजाए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों और मनमोहन मंत्रीमंडल को दोषी बताया।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कृषि मंत्री शरद पवार के साथ-साथ प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट के सहयोगी भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि कृषि मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय व वित्त मंत्रालय में समन्वय का अभाव है। इस सरकार की नीतियां किसानों को मारने और आम आदमी को लूटने वाली हैं। कांग्रेस का नारा है कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ लेकिन अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस का हाथ गरीबों का गला पकड़ने के लिए है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महंगाई के खिलाफ संसद से सड़क तक प्रदर्शन करेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P