Last Updated: 07:28:38 AM 18, Mar, 2010, Thursday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 07:28:54 AM 18, Mar, 2010, Thursday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    गुजरात दंगाः महिला का गर्भ चीरा नहीं गया था-चिकित्सक     एटीएस प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई पर विचार: चव्हाण     मायावती ने आंदोलन की घोषणा की     गंगानगर जिले में बस पलटने से चार की मौत, 31 घायल    लश्कर पर कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान     डेयरडेविल्स की निकल गई हेकडी,मुंबई शान से जीती    भारत पर्यावरण अदालत वाला पहला देश होगा : रमेश    मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित होंगे वीरप्पा मोइली    भारत की विकास दर 8 प्रतिशत होगी : आईएमएफ    राइस मिलों में छापा, साढे 4 क़रोड़ का खाद्यान्न जब्त  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
राहुल बिहार के 2 दिन के दौरे पर
(01:51:46 PM) 01, Feb, 2010, Monday

सुर्ख़ियो में
उप्र में 3 शिकारी गिरफ्तार
मलेशिया में जुटे 17 लाख हिंदू श्रद्धालु
विश्व की सभी टीमें गेंद के साथ छेड़छाड़ करती हैं
आतंकवाद, उग्रवाद से कड़ाई से निपटने की जरूरत : प्रधानमंत्री
पीसीबी की चयन समिति के प्रमुख इकबाल कासिम का इस्तीफा
राजस्थान में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थमा
गेंदबाजों की बदौलत पाकिस्तान मजबूत स्थिति में
सुखोई की सभी उड़ानें रोकी गईं
टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचे गंभीर



पटना, 1 फरवरी । कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को बिहार पहुंचे। उनके इस दौरे की शुरुआत राज्य के पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा से शुरू हुई जहां उन्होंने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से भेंट की।

महात्मा गांधी के सत्याग्रह स्थल भितिहरवा आश्रम पहुंचकर राहुल ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान राहुल से मिलने के लिए पश्चिम चम्पारण के अलावे आस-पास के जिले के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे।

इधर, कांग्रेस ने राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राहुल के बिहार आने से युवकों के बीच कांग्रेस का आकर्षण बढ़ेगा और पार्टी को जीवंतता प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि राहुल अपने दो दिवसीय बिहार दौरे में प्रदेश के सात जिलों का दौरा करेंगे। वह अलग-अलग स्थानों पर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के युवा सम्मेलनों में भाग लेंगे।

चम्पारण के बाद वह दरभंगा के एल़ एऩ मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों से मिलेंगे। इसी दिन गया में अनुसूचित जाति के युवाओं के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भी वह हिस्सा लेंगे।

अगले दिन पटना के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह काराकाट, भागलपुर, और किशनगंज में विभिन्न समुदायों के युवाओं के सम्मेलनों में भाग लेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P