नयी दिल्ली ! .राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे का मकान बेचकर वर्षों से फरार दम्पत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ! पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार दम्पत्ति का नाम पंजाब के अमृतसर निवासी तस्वीर सिंह एवं श्रीमती जगजीत कौर है ! उन्होंने बताया कि तस्वीर एवं उसकी पत्नी श्रीमती जगजीत ने नौ वर्ष पहले अपने रिश्तेदार पूरन सिंह के मकान के फर्जी कागज बनाकर सुभाष गुप्ता के हाथों 14 लाख रूपये में बेचकर फरार हो गये थे1पूरन ने इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी ! उन्होंने बताया कि पूरन ने यह मकान सिर्फ रहने के लिये इस दम्पत्ति को दिया था जिसका उन्होंने नाजायज फायदा उठाकर मकान ही बेच दिया !