मुंबई। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान की नई फिल्म माई नेम इज खान के विरोध में जमकर तोडफ़ोड़ किया। पुलिस ने इस सिलसिले में 40 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया है। शाहरुख खान के खिलाफ शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे भले ही नम्र हो गए हों और उन्होंने शाहरुख की फिल्म का विरोध नहीं करने की बात कह दी हो। पर शिवसैनिक शाहरुख को ऐसी ही छोड़ने के मूड में नहीं है। आज शिवसैनिकों ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'माई नेम इज खान' के पोस्टर फाड़ते हुए फिर ऐलान किया कि यदि शाहरुख माफी नहीं मांगेगे, तो उनकी फिल्म को किसी भी हाल में मुंबई में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। शिवसैनिकों ने दो थिएटरों में जमकर उत्पात मचाते हुए तोमिली जानकारी के अनुसार मुलुंड के मेहुल थिएटर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़े और भाडुंप के हुमा थिएटर में भी काफी तोड़ फोड़ की।