नई दिल्ली, 9 फरवरी । आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बुधवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी इस धरने का नेतृत्व करेंगे।
भाजपा महासचिव विजय गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "बड़े पैमाने पर बैठक और नुक्कड़ नाटक कर महंगाई के खिलाफ वातावरण बनाया गया है। इस धरने में स्थानीय लोगों के अलावा गैरसरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का यह पहला कार्यक्रम प्रस्तावित है इसलिए व्यापक स्तर पर इसकी तैयारियां की गई हैं। गोयल के मुताबिक इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाण्ी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह और गोपीनाथ मुंडे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।
|