Last Updated: 07:32:50 AM 17, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Easy Update 468x60
खबरे लगातार 07:32:57 AM 17, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    गांगुली से सुपर साबित हुए धोनी,नाइट राइडर्स का विजय रथ थमा    दो हजार की आबादी पर खुलेगा नया बैंक    इसरो में गोलीबारी के बाद 2 व्यक्तियों की तलाश     जयललिता के खिलाफ सुनवाई रुकी   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
प्रादेशिकी     महाराष्ट्र     मुंबई
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
जौहर को मिला 'माई नेम इज खान' के लिए सुरक्षा का आश्वासन
(01:47:30 PM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
बॉलीवुड में एक ही सेंसर होगाः चव्हाण
आतंकवादियों की मुंबई पर हमले की योजना थी
मराठी साहित्यकार करंदीकर का निधन
मुंबई में तेल टैंकों पर हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार
मुंबई में इमारत ढहने से छह मजदूर घायल
अदालत में पेश हुए सलमान
लता दोंदे बनीं पहली पुलिस थाना प्रभारी
हेमा मालिनी के घर में सेंधमारी करने वाले 5 गिरफ्तार
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भगदड़ः एक की मौत, दस घायल

मुंबई, 9 फरवरी । मुंबई में बिना किसी रुकावट के अपनी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन का मुंबई के पुलिस आयुक्त से आश्वासन मिलने के बाद फिल्मकार करन जौहर ने राहत की सांस ली है।

 

जौहर ने यहां पत्रकारों से कहा, "मुंबई पुलिस से मिले आश्वासन के बाद हम खुश हैं। उन्होंने हमें व्यक्तिगत आश्वासन दिया है कि सब कुछ ठीक होगा और प्रत्येक थियेटर में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। मैं इस संबंध में पूरी तरह से आश्वस्त हूं।" जौहर की फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

जौहर ने बताया कि फिल्म तय समय पर ही प्रदर्शित होगी और टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

जौहर के साथ मल्टीप्लेक्स मालिकों के संगठन और वितरकों ने भी आयुक्त से मुलाकात की।

फिल्म 'माई नेम इज खान' के अभिनेता शाहरुख खान द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत करने के बाद से यह फिल्म शिव सेना के निशाने पर है।

शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शुरुआत में इस फिल्म का मुंबई में प्रदर्शन न होने देने की बात कही थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।

यह फिल्म अमेरिका में 9/11 की घटना के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अभिनेत्री काजोल ने भी इसमें अभिनय किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P