बिलासपुर ! तोरवा हाउस के पास स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 30 नग मोबाइल पर कर दिया। जिसकी कीमत 1 लाख से उपर बताई जा रही है।
इस सम्बंध में थाना तोरवा से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पावर हाउस निवासी पवन अग्रवाल की पावर हाउस चौक के समीप ही राधे-मोबाइल की दुकान है प्रतिदिन की तरह कल रात भी वें दुकान बंद कर घर चले गए चोरों ने दुकान के बाहर लगें ताले को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे मोबाइल ले उडे। बताया जाता है कि चोरों ने 15 पुराना और 15 नग नया नोकिया, सैमसंग के हैंडसेट ले उडे। ज़िसकी कीमत 1 लाख से उपर बताई जा रही है। दुकान संचालक ने आज सुबह तोरवा थाना में चोरी की रिपोर्ट लिखवाई पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 कायम कर लिया है।
|