बिलासपुर ! हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस में आज फिर एक महिला उठाईगिरी का शिकार हुई। घटना में अज्ञात व्यक्ति ने महिला का सूटकेस पार कर दिया गया जिनमें 15000 रूपये नगद समेत कीमती वस्तुएं रखे जाने की शिकायत जीआरपी थाने बिलासपुर में की गई है।
टे्रनों में अपराधिक घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कल रात हावड़ा-पूणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस के 3-5 बर्थ क्रमांक 5 में सफर कर रही अदिती अंलक नामक महिला का टाटा नगर स्टेशन में सूटकेश पार हो गया। सूटकेश में 15000 रूपये नगद के साथ साथ कपड़े व कीमती सामान थे। महिला द्वारा बिलासपुर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाने में कराई गई जिसे जीरो में कायमी कर डायरी को घटना क्षेत्र में भेज दिया गया है।
|