Last Updated: 07:33:11 AM 17, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Easy Update 468x60
खबरे लगातार 07:33:12 AM 17, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    गांगुली से सुपर साबित हुए धोनी,नाइट राइडर्स का विजय रथ थमा    दो हजार की आबादी पर खुलेगा नया बैंक    इसरो में गोलीबारी के बाद 2 व्यक्तियों की तलाश     जयललिता के खिलाफ सुनवाई रुकी   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
प्रादेशिकी     छत्तीसगढ़     रायपुर
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
अठारह वर्षीय युवती से शादी पर अड़ा बुजुर्ग
(02:42:50 AM) 09, Feb, 2010, Tuesday

सुर्ख़ियो में
स्कूलों-धार्मिक स्थलों के पास से हटेंगी शराब दुकानें
मालिक ने नहीं पटाया टैक्स किराएदारों की दुकान सील
खारून से पंप लगाकर पानी चोरी!
गेट परीक्षा में लाजिक गेट,स्टडीज के छात्रों ने मारी बाजी
अधीक्षण अभियंता को नोटिस
राशन वितरण में लापरवाही 3 निलंबित
फायनेंस कर्मी को तीन अज्ञात ने लूटा,वसूली कर दफ्तर लौट रहा था
सड़क हादसे में घायल की भी मौत
ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ 20 को

तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप
रायपुर !    पैथालॉजी लैब का संचालन करने वाला एक वृध्द 18 साल की एक युवती से शादी करने की जिद्द पर अड़ गया है। युवती व उसकी बड़ी बहन ने आज पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए निजात दिलाए जाने की मांग की है। सगी बहनों ने वृध्द के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि शादी नहीं होने की स्थिति में उसने पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी दी है। सगी बहनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है और विवेचना की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू राजेन्द्र नगर निवासी विक्रम चोपड़ा (70) का पंडरी में मेडिकल वर्क्स एंड केपिटल सर्जिकल के नाम से पैथालॉजी लैब है। दो साल पहले बस्तर के कोंडागांव से दो सगी बहनें पूजा (20) व सोनिया (18) पिता शांतिरंजन राय राजधानी आईं और उन्होंने टिकरापारा में भगत सिंह चौक के पास किराए का मकान लेकर निवास करने लगीं। काम की तलाश कर रही बहनों को सालभर पहले विक्रम के पैथालॉजी लैब में काम मिल गया। पूजा राय ने आज पुलिस कप्तान अमित कुमार को उनके दफ्तर पहुंचकर बताया कि काम शुरू करने के कुछ समय बाद विक्रम की नीयत में खोट आ गया और उसकी हरकतें बदली सी नजर आने लगी थी, लेकिन वे दोनों इस बात को नजर अंदाज कर अपना काम कर रही थीं।
युवतियों ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी नीयत उसकी छोटी बहन सोनिया के लिए खराब हुई थी और वह बार-बार शादी करने के लिए जोर डालने लगा था। सोनिया के साफ मना करने पर विक्रम उनके गांव चला गया और परिजनों से कह दिया कि दोनों बहनें 10 लाख रुपए लेकर भाग निकली हैं और राजधानी में वे गलत कामों में संलिप्त हो गई हैं। परिजनों ने उनसे फोन पर सम्पर्क किया तो वे अपने किराए के घर में ही थीं। परेशानी को देखते हुए पूजा व सोनिया की मां कमला राय उनके पास आकर रहने लगी। उसके बाद वह उनके घर तक पहुंचा और मां पर सोनिया से कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बनाने लगा साथ ही अपने पैसों का रौब दिखाने लगा कि वह उनके पूरे परिवार की जिम्मेदारी ले लेगा, उसके पास 27 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साथ ही धमकी दिया कि सोनिया से उसकी शादी नहीं कराई गई तो कुछ भी करवा सकता है। इस मामले को सुनने के बाद पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन थाने में विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का मशवरा देने के साथ ही सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया है। शिकायत के आधार पर विक्रम के खिलाफ आईपीसी की धारा 507 के तहत अपराध कायम कर लिया गया है। पुलिस उसे हिरासत में लेने पंडरी स्थित उसके लैब भी गई थी, लेकिन वहां पर ताला जड़ा मिला।
इस मामले में पूजा से बात करने पर उसने बताया कि वे लोग सामान्य परिवार के हैं और यहां पर काम के सिलसिले में आए थे। उसकी हरकतों से परेशान होकर दो माह पहले दोनों बहनों ने एक साथ काम छोड़ दिया। साथ ही बताया कि उसने दो माह का पगार भी उन्हें नहीं दिया है और शादी को लेकर वह लगातार अड़ा हुआ था। उन्होंने विक्रम पर आरोप मढ़ते हुए बताया कि कई बार उसने फोन पर धमकी दिया है कि सोनिया से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह उन्हें उठवा भी सकता है और जान से भी मरवा सकता है, उसके बाद वह सोनिया को भगाकर ले जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P