| Last Updated: 07:33:20 AM 18, Mar, 2010, Thursday |
|
 |
 |
|
|
|
|
|
आपका देशबन्धु |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
|
अन्य |
|
|
|
|
|
सहयोगी संस्थाएं |
|
|
|
|
सेवाएँ |
|
|
|
|
|
|
प्रादेशिकी छत्तीसगढ़ रायपुर |
प्रिंट संस्करण
ईमेल करें
प्रतिक्रियाएं पढ़े
सर्वाधिक पढ़ी
सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली |
| प्रशासनिक फेरबदल : 7 जिलाधीश बदले गए |
| (12:40:45 AM) 09, Feb, 2010, Tuesday |
|
रायपुर ! राज्य शासन ने बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को आज अंतिम रूप दे दिया। इसके तहत एक दर्जन कलेक्टर बदले गए हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया गया। अलग-अलग कारणों से इन कलेक्टरों को हटाया गया है, जिनमें नगरीय निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली हार का भी कारण शामिल है। जिन कलेक्टरों के तबादले किये गये हैं उनमें मुनीष त्यागी कलेक्टर रायगढ़ का विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, अशोक अग्रवाल कलेक्टर कोरबा को कलेक्टर रायगढ़, लोकचंद महावर कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को संयुक्त सचिव कृषि विभाग, एनके खाखा उपायुक्त बस्तर को कलेक्टर कांकेर, आरपीएस त्यागी कलेक्टर धमतरी को कलेक्टर कोरबा, रोहित यादव कलेक्टर राजनांदगांव को उपसचिव रोजगार गारंटी व तकनीकी शिक्षा, ब्रजेश मिश्रा उपसचिव राजभवन को कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा, अविनाश चम्पावत कलेक्टर कांकेर को उपसचिव वृत्त, सिध्दार्थ कोमल परदेशी कलेक्टर कबीरधाम को कलेक्टर राजनांदगांव, अमित कटारिया उपसचिव आवास पर्यावरण को कलेक्टर धमतरी, श्रीमती आर संगीता सीईओ बस्तर को कलेक्टर कबीरधाम, सीआर प्रसन्ना एडीएम भानुप्रतापपुर को सीईओ बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटने के बाद मुख्य सचिव पी जॉय उम्मेन को प्रशासनिक फेरबदल के लिए तैयार किये गये नामों की सूची मंगाई। सूची पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद जारी कर दी गई। बताया जाता है कि कांकेर कलेक्टर अविनाश चम्पावत को वहां पदस्थ एक महिला अधिकारी के साथ विवाद के चलते हटाया गया है। उन्होंने उक्त महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। इसके बाद से उनके हटाये जाने को तय माना जा रहा था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार के चलते कलेक्टर को हटाया गया है। अब कबीरधाम के कलेक्टर को यहां पर पदस्थ किया गया है। वहीं रायगढ़ कलेक्टर मुनीष त्यागी को हटाकर मंत्रालय लाया गया है। जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर टीएस महावर को भी हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। जबकि बस्तर उपायुक्त एनके खाखा को कांकेर पदस्थ कर एक तरह से उन्हें पुरस्कृत किया गया है। लम्बे समय से चल रहे इस प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा के बीच यह कहा जा रहा है कि मंत्रालय में भी कुछ सचिवों के प्रभार बदले जा सकते हैं।
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
| |
| |
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
| |
|