Last Updated: 04:38:16 PM 14, Mar, 2010, Sunday
साइन इन   संपर्क करें
Easy Update 468x60
खबरे लगातार 04:38:21 PM 14, Mar, 2010, Sunday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत    जापान में भूकंप के झटके    महिला विधेयक 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश' : मुलायम    आईपीएल : नाइट राइर्ड्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला    हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके    मध्य प्रदेश में दो दिनों में दो व्यापारियों की हत्या    साइकिल सवार हवाई पट्टी पर आया, बाल-बाल बचे मुलायम    आईपीएल : तेंदुलकर, संगकारा और गंभीर पर 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना     पोंटिंग ने क्लार्क के पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि की    बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर सिमटी    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं टूटने दिया पूर्ववर्तियों का रिकार्ड    मुस्लिम सांसदों ने की आरक्षण की मांग     तीस्ता नदी जल बंटवारे पर अंतरिम समझौता चाहता है बांग्लादेश    खसरे के टीके से हुई बच्चों की मौत के मामले में एक गिरफ्तार    मुंबई में तेल टैंकों पर हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
प्रादेशिकी     छत्तीसगढ़     बिलासपुर
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
विरोध के बीच आरआर एनर्जी की जनसुनवाई
(02:29:21 PM) 08, Feb, 2010, Monday

सुर्ख़ियो में
हाइवा व मेटाडोर में भिडंत,4 गंभीर
पत्नी- बच्चे पर तेजाब फेंका,फरार पति गिरफ्तार
मस्तूरी क्षेत्र में नक़ल के ठेकेदार सक्रिय
डोंगरगढ़ के लिए 6 ट्रेनों का विस्तार, 9 का स्टापेज
वैन सहित 22 सिलेण्डर जब्त, 2 युवक गिरफ्तार
2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
व्यापार विहार में 40 लाख का कचरा!
आज से खुल जाएगा इंदिरा सेतु
बंदी बना रहे कपड़े

रायगढ़ !    गढ़उमरिया स्थित आर.आर.एनर्जी के क्षमता विस्तार की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु आयोजित जनसुनवाई समर्थन और विरोध के बीच संपन्न हो गई। ग्रामीणों ने प्रदूषण, युवाओं को रोजगार और प्रभावित गांवों में सुविधाओं के विकास की मांगें पुरजोर ढंग से रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में उद्योग विस्तार के समर्थन में भी लोग खड़े नजर आए।
रायगढ़ उड़ीसा मार्ग पर ग्राम गढ़उमरिया में स्थापित आर.आर. एनर्जी के 25 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाये जाने के प्रस्ताव के लिये आज जनसुनवाई आयोजित की गई। संयंत्र के सामने खाली मैदान में आयोजित इस जन सुनवाई में हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूषों और युवाओं ने हिस्सा लिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार और प्रभावित गांवों में सामुदायिक विकास के कार्य कराए जाने पर जोर देते हुए कहा कि अब तक इस संयंत्र द्वारा सर्वाधिक प्रभावित गढ़उमरिया के विकास पर भी कोई योगदान नहीं दिया गया है जबकि प्रदूषण का सबसे यादा प्रभाव इसी गांव पर पड़ रहा है। जनचेतना मंच के राजेश त्रिपाठी ने जहां ईआरए रिपोर्ट के आधार पर खामियां गिनाई, वहीं युवा आशीष शर्मा ने कंपनी प्रबंधन पर दो-दो सौ रूपये देकर ग्रामीणों से फर्जी ढंग से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई का एक तरह से बहिष्कार कर दिया और संयंत्र के द्वार पर आकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी और प्रशासनिक सतर्कता के चलते पूरी जनसुनवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई। पीठासीन अधिकारी एस.के.शर्मा और पर्यावरण अधिकारी अजय मालू ने बेहद संजीदगी के साथ न केवल ग्रामीणों के विचार रखे बल्कि संयंत्र प्रबंधन को सभी सवालों का बिंदुवार जवाब भी तैयार रखने का निर्देश दिया। प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को आश्वस्त कराया गया कि नियमों के अनुरूप पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने समस्त उपाये किये जायेंगे। साथ ही प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। प्रबंधन ने सामुदायिक विकास के तहत अब किये गये कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुविधा का ध्यान भविष्य में बेहतर ढंग से रखा जायेगा।
समर्थन और विरोध के बीच पीठासीन अधिकारी श्री शर्मा ने दोपहर सवा तीन बजे जनसुनवाई की समाप्ति की घोषणा की। जनसुनवाई के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने हेतु एएसपी आर.पी.साय, एसडीएम गोपाल जंघेल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.के.धृतलहरे, आरआई प्रमोद गुप्ता, के.के.वासनिक, सुरेश भगत सहित प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी प्रतिपाल सिंह बागड़ी, प्रखर शर्मा, अमीता शोरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P