नागपुर , 8 फरवरी । दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत की शुरुआत बिगड़ गई। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने आरंभिक सत्र में गौतम गंभीर और मुरली विजय के विकट लेने में सफलता हासिल की।
गंभीर 12 रन के निजी स्कोर पर मोर्न मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर को कैच दे बैठे। मुरली विजय ने डेल स्टेन की एक गेंद पर विकेट सुरक्षित समझकर बल्ला हवा में उठाने की गलती की और बोल्ड हो गए। मुरली विजय ने चार रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 42 रन था। वीरेंद्र सहवाग 26 रनों के निजी स्कोर पर और सचिन तेंदुलकर बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं।
इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 558 रनों पर घोषित कर दी थी।
|