मुंबई, 7 फरवरी । दुबई जा रहे एमिरेट्स एयरलाइन के एक विमान में एक आतंकवादी के सवार होने की फोन से सूचना मिलने के बाद रविवार को विमान को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एमिरेट्स की मुंबई-दुबई उड़ान ईके-502 पर करीब 200 यात्री सवार थे। फोन से सूचना मिलने के बाद इसे सुबह 9.30 बजे आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है।