मुंबई, 28 जनवरी। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन और बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज वृद्धिमान साहा टीम में नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं।
बांग्लादेश दौरे के दौरान चोटिल हुए राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और शांताकुमारन श्रीसंत को टीम में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गंभीर, एस. बद्रीनाथ, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, हरभजन सिंह, जहीर खान, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, सुदीप त्यागी, अभिमन्यु मिथुन और वृद्धिमान साहा।