मुंबई, 26 जनवरी। ईरानी विमान 'बोइंग-747' के टायर फट जाने के बावजूद उसे मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार विमान में कुल 117 यात्री सवार थे। हादसा सुबह आठ बजे हुआ।
सूत्रों के अनुसार पायलट ने विमान को हवाई अड्डे पर उतारने के बाद उसे पार्किं ग संख्या 49 में ले गया। हादसे की वजह से हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।