Last Updated: 09:28:23 AM 10, Mar, 2010, Wednesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 09:28:30 AM 10, Mar, 2010, Wednesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    सिल्दा हमले की जांच शुरु, गृह सचिव    तृणमूल कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण    भारत ने पाक के आरोपों को बेबुनियाद बताया  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
गेंदबाजों की बदौलत पाकिस्तान मजबूत स्थिति में
(12:58:01 PM) 04, Dec, 2009, Friday

सुर्ख़ियो में
उप्र में 3 शिकारी गिरफ्तार
मलेशिया में जुटे 17 लाख हिंदू श्रद्धालु
राहुल बिहार के 2 दिन के दौरे पर
विश्व की सभी टीमें गेंद के साथ छेड़छाड़ करती हैं
आतंकवाद, उग्रवाद से कड़ाई से निपटने की जरूरत : प्रधानमंत्री
पीसीबी की चयन समिति के प्रमुख इकबाल कासिम का इस्तीफा
राजस्थान में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थमा
सुखोई की सभी उड़ानें रोकी गईं
टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचे गंभीर

वेलिंग्टन, 4 दिसम्बर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच पर पकड़ बना ली है।

 

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए और न्यूजीलैंड की पहली पारी 99 रनों पर समेट दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे।

इस तरह पाकिस्तानी टीम ने अब तक न्यूजीलैंड पर 229 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मोहम्मद यूसुफ 10 और मिस्बाह-उल-हक एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने चार, दानिश कनेरिया ने तीन, उमर गुल ने दो और मोहम्मद आमेर ने एक सफलता हासिल की। पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जबकि डेनियल फ्लिन ने 29 और ग्रांट इलियट ने 20 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मेजबान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। टिम मिशिंटोस (4), मार्टिन गुपटिल (0), पीटर फल्टन (0), ब्रेंडन मैक्लम (0), डेनियल विटोरी (6), डरेल टफी (3) और इयान ओ' ब्रायन (0) ने निराश किया।

इससे पहले, पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 264 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

पहले दिन 21 रनोंे पर नाबाद लौटने वाले कामरान अकमल ने 70 रनो की शानदार पारी खेली जबकि आमेर ने 21 और गुल ने 31 रनों का योगदान दिया।

कामरान ने अपनी 85 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। आमेर ने 57 गेंदों पर तीन और गुल ने 58 गेंदों पर तीन चौके जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी और टफी ने चार-चार सफलताएं अर्जित कीं। ब्रायन को दो विकेट मिले।

तीन टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 32 रनों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P