Last Updated: 08:05:49 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 08:05:55 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा     नक्सलियों के खिलाफ 'ग्रीनहंट' की जरूरत नहीं: नीतीश     भारतीयों पर हमले से छवि धूमिलः ऑस्ट्रेलिया     देश में बीटी बैंगन अभी नहीं: केंद्र     नागपुर टेस्ट : भारत पारी और 6 रन से हारा     गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन    सेंसेक्स में 107 अंकों की तेजी    गैर जमानती वारंट वाले सांसद अदालती समारोह में मुख्य अतिथि     कश्मीर मुद्दे के हल की समय सीमा तय करने की शर्त रखेगा पाक  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     राजनीति
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
दो युवराजों में खुली जंग का आगाज
(01:10:40 PM) 13, Nov, 2009, Friday

सुर्ख़ियो में
पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा
प.बंगाल में मुस्लिम आरक्षण पर भाजपा का विरोध
तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं : चिदंबरम
गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन
फिल्म पर शिवसैनिकों का हंगामा, 40 गिरफ्तार
महंगाई के खिलाफ भाजपा करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
'केंद्र सरकार ने उड़ीसा में खदान संबंधी खतरों को किया नजरंदाज'
सोरेन बीमार, बैठक में हिस्सा लेने कोलकाता नहीं गए
चव्हाण ने दी विहिप को चुनौती

फिरोजाबाद/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनावों और फिरोजाबाद लोकसभा सीट के जनादेश के पीछे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की भूमिका को आज प्रकारांतर से बुरी तरह शिकस्त खाई समाजवादी पार्टी ने स्वीकार कर ही लिया। सपा के युवराज अखिलेश यादव ने राहुल के खिलाफ सियासी जंग का ऐलान कर दिया है। अखिलेश को शिकायत है कि राहुल फिरोजाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के लिए वोट मांगने के लिए क्यों आए थे? अखिलेश ने यह बात उठाकर एक तरह से यह मान लिया कि यहां से सपा उम्मीदवार और उनकी पत्नी डिंपल यादव की पराजय का कारण राहुल ही रहे हैं। राहुल गांधी के लिए यह एक तरह से अपने विरोधी से मिली स्वीकारिता ही है।
उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर राहुल गांधी के प्रचार और राज बब्बर के हाथों अपनी पत्नी डिंपल यादव की हार से बौखलाए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वो कांग्रेस के युवराज की चुनौती स्वीकार करते हैं।
राहुल का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वो कांग्रेस के युवराज हैं, तो वो भी समाजवादी पार्टी के युवराज हैं। अपनी पत्नी डिंपल के साथ प्रेसवार्ता में आए अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल युवाओं की बात करते हैं, लेकिन बूढ़े हो चुके राज बब्बर के लिए वोट मांगने वो फिरोजाबाद गए।  दोनों पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने आए थे। उत्तरप्रदेश में लोकसभा सीट पर ही नहीं बल्कि 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उपचुनाव में हार से तिलमिलाई समाजवादी पार्टी ने कहा कि पार्टी की सीधी लड़ाई कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के साथ है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हार की भड़ास राहुल गांधी पर निकाली और साथ में यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठीक से चुनाव नहीं लड़ सकी, जिससे पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पुत्र है। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद अब पार्टी की सीधी लड़ाई राहुल गांधी के साथ है। हाल में लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने कन्नौज और फिरोजाबाद दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन्होंने फिरोजाबाद सीट खाली की और पत्नी डिपंल यादव को खड़ा किया, लेकिन डिंपल कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर से हार गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P