नई दिल्ली। देश की अग्रणी इलैक्ट्रानिक साजो सामान बनाने वाली कंपनी कैसियो इंडिया ने पिआनो की दो नई रेंज आज भारतीय बाजार में उतारी। कैसियो इंडिया के प्रबंध निदेशक टी किओडन ने इस नई रेंज को पेश करते हुए कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में अभी पिआनो बाजार का उतना विस्तार नहीं हुआ है और अभी इसमें अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए इन पिआनों को बाजार में उतारा गया है। कंपनी के विक्रय और विपणन प्रमुख कुलभूषण सेठ ने नए पिआनो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है जो संगीत को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इनकी कीमत भी कम रखी गई है। इस अवसर पर जाने-माने पिआनो वादक अनिल श्रीनिवासन, रितेश और फ्रांसिस्को ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।