नई दिल्ली ! गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को आतंकी खतरों की बात तो स्वीकार की लेकिन उन्होंने कहा कि इससे देश के औद्योगिक विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में चिदंबरम ने कहा, ''हम किसी दूसरे देश के मुकाबले कमजोर नहीं हैं। यह सच है कि देश के विभिन्न हिस्सों में खतरें हैं लेकिन उससे निवेश या औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने की हमारी क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला।'' चीन के तीव्र आर्थिक विकास पर चिदंबरम ने कहा, ''हमारे पास चीन जैसा सरकारी ढांचा नहीं है। हमें प्रति वर्ष 10,000 से 12,000 मेगावाट की क्षमता बढ़ाने में दिक्कत होती है, जबकि चीन प्रति वर्ष 100,000 मेगावाट की क्षमता बढ़ाता है।''