लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपने कुत्ते की बीमारी से बहुत परेशान हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एक अमेरिकी टेलीविजन शो 'फ्रेंड्स' की पूर्व कलाकार जेनिफर अपने 14 वर्षीय कुत्ते 'नोर्मन' का खास ख्याल रख रही हैं। जनवरी में यह कुत्ता जेनिफर के कैलीफोर्निया स्थित घर के बाहर एक कार के नीचे आते मुश्किल से बच सका था। एक सूत्र का कहना है, "नोर्मन की उम्र अधिक हो गई है और वह अस्वस्थ रहता है। जेनिफर को डर है कि उनका सबसे अच्छा मित्र जल्दी ही उन्हें छोड़कर चला जाएगा।"
|