पटना। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने रिसर्च इन मोशन (आरआइएम-रिम) के साथ मिलकर सीडीएमए उपभोक्ताओं के लिए थ्रीजी तकनीक से लैस ब्लैकबेरी टूर स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। रिलायंस कम्यूनिकेशन के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि ब्लैकबेरी टूर स्मार्टफोन 3जी समर्थित मोबाइल है जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधायें मौजूद है। इसके माध्यम से नवीनतम मल्टी - मीडिया फीचर्स ई मेल, सोशल नेटवर्क समेत अनुप्रयोग करने में काफी आसानी होगी। इसके अलावा इसमें अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग सपोर्ट जैसी सुविधायें भी उपलब्ध है जो उपभोक्ताओं को सदैव अपने प्रियजनों से संपर्क में रहने में सहायता करती है। कंपनी का मानना है कि इस स्मार्टफोन के लांच होने से सीडीएएम तकनीक आधारित बाजार में उसकी हिस्सेदारी में बढ़ोत्तरी होगी। कंपनी ने इसकी कीमत 27990 रूपये रखी है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही अपने जीएसएम उपभोक्ताओं के लिए भी ब्लैकबेरी टूर फोन को लाने की योजना पर विचार कर रही है।