Last Updated: 09:39:37 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 09:39:41 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    घरेलू चीनी की बिक्री बंद करने पर विचार    चिदंबरम ने की नक्सलियों से सशर्त वार्ता की पेशकश     नक्सल समस्या पर चिदंबरम की बैठक के विरोध में प्रदर्शन    राठौड़ पर हमला करने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा गया     'क्लिंटन की सलाहकार की उपस्थिति का बीटी बैंगन से संबंध नहीं'     बीटी बैंगन पर निर्णय सलाह-मशविरे पर आधारित : कांग्रेस     पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     विदेश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
विश्व के वांछित अपराधियों की शरणस्थली बना नेपाल!
(05:21:17 PM) 14, Oct, 2009, Wednesday

सुर्ख़ियो में
भारतीयों पर हमले से छवि धूमिलः ऑस्ट्रेलिया
हथियारों के लिए रूस ने श्रीलंका को 30 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया
मस्तिष्क क्षति की संभावना कम करते हैं भूमध्यसागरीय आहार
कमजोर होती पकड़ से लग सकेगा बचे जीवन का अनुमान
किशोरों में सिरदर्द की वजह संगीत!
कश्मीर मुद्दे के हल की समय सीमा तय करने की शर्त रखेगा पाक
अमरीका में चीनी जासूस को 15 साल की सजा
ज्ञानेंद्र ने तोड़ी शाही परंपरा
वाशिंगटन में फिर हिमपात

काठमांडू। नेपाल विश्व के वांछित अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है। हाल के कुछ वर्षो में दुनिया के विभिन्न कोनों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के बाद नेपाल में रह रहे आधे दर्जन से अधिक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
पूर्वी नेपाल के झापा जिले से सटे काकरभिट्टा सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक अशरफ अली को इसी महीने के प्रारंभ में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह भारत के रास्ते पाकिस्तान लौटने की फिराक में था।
अली अपने ही देश में दर्जनों आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोपी है। यहां तक की उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल तक ने अलर्ट जारी किया था।
अली के पास से नेपाली पासपोर्ट बरामद किया गया था जबकि उसे नेपाली भाषा का तनिक भी ज्ञान नहीं था। खोजबीन में पता चला की इसकी नागरिकता फर्जी थी और जिले के अधिकारियों को घूस देकर पासपोर्ट बनवाया था।
भारत के पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी के मामले में पिछले साल पकड़ा गया सुब्रत बायेन जमानत पर रिहा होने के बाद से नेपाल चला आया। वह यहां फर्जी पासपोर्ट बनवाकर रह रहा था। एक दिन वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बायेन फिलहाल नेपाल के भद्रपुर जेल में बंद है।
नेपाल में रह रहे ऐसे ही एक वांछित अपराधी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया। उसने भी नेपाल को अपना शरणगाह बना लिया था। ब्रेंसी ली स्मिथ नामक इस अमेरिकी अपराधी को काठमांडू से सैन-फ्रांसिस्को जाते वक्त हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। वह बौद्ध भिक्षु के रूप में नेपाल में रह रहा था।
गौरतलब है कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण नेपाल में पिछले 13 वर्षो में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। लगातार ऐसे आरोप भी लगते रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को राजनेताओं की मदद मिलती है। कुख्यात भारतीय अपराधी बबलू श्रीवास्तव ने अपनी किताब में लिखा था कि नेपाली सांसद मिर्जा दिलशाद बेग आतंकवादियों को पनाह दिया करते थे और उन्हें नेपाल के रास्ते थाइलैंड जैसे देशों में भगाने में मदद करते थे। बेग की वर्ष 1998 में हत्या कर दी गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P