नयी दिल्ली ! वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री सिंह के अरूणाचल प्रदेश दौरे को लेकर चीन की आपत्ति में कोई नयी बात नहीं है ! श्री मुखर्जी ने यहां पत्रकारों को बताया कि जब वह अरूणाचल प्रदेश के तवांग गये थे तो उस समय भी चीन ने आपत्ति जताई थी ! इस यात्रा को यह कहा गया कि विदेश मंत्री दक्षिणी तिब्बत गए हैं इसमें कुछ नया नहीं है पहले भी ऐसा हो चुका है ! श्री मुखर्जी चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे ! चीनी प्रवक्ता ने कहा था कि भारत ने अरूणाचल के बारे में चीन को चिंताओं को नजरअंदाज किया है !