Last Updated: 08:05:09 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 08:05:17 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा     नक्सलियों के खिलाफ 'ग्रीनहंट' की जरूरत नहीं: नीतीश     भारतीयों पर हमले से छवि धूमिलः ऑस्ट्रेलिया     देश में बीटी बैंगन अभी नहीं: केंद्र     नागपुर टेस्ट : भारत पारी और 6 रन से हारा     गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन    सेंसेक्स में 107 अंकों की तेजी    गैर जमानती वारंट वाले सांसद अदालती समारोह में मुख्य अतिथि     कश्मीर मुद्दे के हल की समय सीमा तय करने की शर्त रखेगा पाक  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     राजनीति
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
सभी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर
(07:53:43 PM) 11, Oct, 2009, Sunday

सुर्ख़ियो में
पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा
प.बंगाल में मुस्लिम आरक्षण पर भाजपा का विरोध
तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं : चिदंबरम
गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन
फिल्म पर शिवसैनिकों का हंगामा, 40 गिरफ्तार
महंगाई के खिलाफ भाजपा करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
'केंद्र सरकार ने उड़ीसा में खदान संबंधी खतरों को किया नजरंदाज'
सोरेन बीमार, बैठक में हिस्सा लेने कोलकाता नहीं गए
चव्हाण ने दी विहिप को चुनौती

नई दिल्ली !  महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विभिन्न राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इन तीनों राज्यों में मुख्य रूप से महाराष्ट्र पर है क्योंकि यहां के परिणाम का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है।
इन तीनों राज्यों में मंगलवार को लगभग नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे लेकिन कांग्रेस, भाजपा और विभिन्न राजनीतिक विश्लेषकों की नजर महाराष्ट्र पर टिकी हुई है।
हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में हार का मुंह देखने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का दावा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उसी की जीत होगी।
महाराष्ट्र में सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन और भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच है। भाजपा-शिवसेना गठंबधन का कहना है कि इस बार वह कांग्रेस-राकांपा को सत्ता से बेदखल कर देगा।
राजनीतिक मामलों के विश्लेषक जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने आईएएनएस से कहा, ''महाराष्ट्र में यदि कांग्रेस की फिर से जीत होती है तो उसके लिए यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इतने बड़े राज्य में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना महत्वपूर्ण माना जाएगा।''
राव ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए यह चुनाव एक अवसर की तरह है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में जीत हासिल कर भाजपा खुद को मजबूत बना सकती है। ''
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कई प्रमुख उम्मीदवारों का भी राजनीतिक भविष्य जुड़ा हुआ है, जिसमें कांग्रेस नेता और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण का नाम शामिल है। यहां राकांपा भी चाहेगी कि वह अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करे।
महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़े जनाधार वाले नेता गोपीनाथ मुंडे भी चाहेंगे कि उनकी पार्टी चुनाव में बडे दल के रूप में उभरे ताकि वह राज्य के कद्दावर नेता रूप में सामने आ सकें। कुछ इसी तरह शिवसेना में उध्दव ठाकरे भी सोच रहे हैं।
भाजपा और शिवसेना को सबसे अधिक परेशानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से है, जिसने लोकसभा चुनाव में इनके वोटों में सेंधमारी की थी। राव ने कहा कि इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भाजपा और शिवसेना के लिए खतरा है।
महाराष्ट्र में कुल 7.6 करोड़ मतदाता हैं, वहीं चुनाव मैदान में 3,559 उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं।
अधिकतर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस आगे रह सकती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस के हाथों में ही सत्ता आएगी। वहीं विपक्षी दल उनके दावों को नकार रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर कुछ अलग दिख रही है। यहां कांग्रेस अभी से ही आगे नजर आ रही है। राज्य के 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार तीनों राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा 22 अक्टूबर को होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P