Last Updated: 01:46:30 AM 16, Mar, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 01:46:30 AM 16, Mar, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
 
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     विदेश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
हमले के पीछे आईएसआई!
(02:31:00 AM) 10, Oct, 2009, Saturday

सुर्ख़ियो में
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद की मौत
मुशर्रफ ने शांति का पाठ पढाया, भारत के साथ संघर्ष समाप्त हो
अपने कई अधिकार छोड़ेंगे जरदारी
मैं मौत से नहीं डरता : जरदारी
इराक में विस्फोट, 7 मरे
पाकिस्तान के हवाई हमले में 15 तालिबान आतंकवादियों की मौत
कजाकिस्तान में बाढ़ से 33 मरे
कंधार में तालिबान का हमला, 35 की मौत
जापान में भूकंप के झटके

नई दिल्ली काबुल !  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास पर अरत्मघाती हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार पिछले साल जुलाई में भारतीय दूतावास पर जो हमला हुआ था वह आईएसआई ने ही कराया था औरा इस बार भी हमले की साजिश आईएसआई ने ही रची है। सूत्रों के अनुसार गुरूवार को भारतीय दूतावास पर जो हमला किया गया वो जुलाई 2008 में हुए हमले के जैसा ही था। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि ताजा हमले के पीछे भी आईएसआई का ही हाथ है। बताया जा रहा है कि हालांकि, हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है, लेकिन यह आईएसआई को बचाने की कोशिश है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार आईएसआई को बचाने और जांच एजेंसियों का भटकाने के लिए तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इस बीच भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव आज काबुल पहुंच गई हैं। निरूपमा राव हमले के बाद के हालात का जायजा लेंगी और इसके साथ ही अफगानिस्तान के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी करेंगी। इस दौरान भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से भी मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा वो भारतीय दूतावास जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और हमले से हुए नुकसान का जायजा भी लेंगी।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को भारतीय दूतावास को निशाना बनाकर एक जबरदस्त आत्मघाती हमला किया गया था। हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए। हालांकि, धमाके में किसी भारतीय की जान नहीं गई थी, लेकिन इससे भारतीय दूतावास की इमारत को नुकसान पहुंचा था। आतंकी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत ने राजदूत जयंत प्रसाद ने इस हमले की तुलना पिछले साल जुलाई में हुए हमले से की थी, जिसमें 44 लोग मारे गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P