Last Updated: 09:38:43 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 09:38:47 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    घरेलू चीनी की बिक्री बंद करने पर विचार    चिदंबरम ने की नक्सलियों से सशर्त वार्ता की पेशकश     नक्सल समस्या पर चिदंबरम की बैठक के विरोध में प्रदर्शन    राठौड़ पर हमला करने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा गया     'क्लिंटन की सलाहकार की उपस्थिति का बीटी बैंगन से संबंध नहीं'     बीटी बैंगन पर निर्णय सलाह-मशविरे पर आधारित : कांग्रेस     पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     अर्थ जगत
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
परमाणु ऊर्जा निगम का 63 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
(04:05:49 PM) 08, Oct, 2009, Thursday

सुर्ख़ियो में
घरेलू चीनी की बिक्री बंद करने पर विचार
सेंसेक्स में 107 अंकों की तेजी
जनवरी में 32 फीसदी अधिक बिकीं कारें
जेट एयरवेज को मुनाफा
'3 इडियट्स' पर नहीं हुआ मंदी का असर
मामूली बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
10 महीने में रेल राजस्व में 8.56 प्रतिशत की वृध्दि
विश्व पुस्तक मेला : किताबों की अधिकता फिर भी हुआ कम व्यवसाय
शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 20 अंक चढ़ा

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम परमाणु ऊर्जा निगम ने अगले 25 सालों में 63,000 मेगावाट परमाणु बिजली पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने हाल में आठ स्थानों पर 15 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
परमाणु ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एस.के. जैन ने बताया, "2032 तक हम 63,000 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन करने में सक्षम होंगे। इसके लिए देशी तकनीक के अलावा विदेशी कंपनियों की सहायता भी ली जाएगी।"
जैन ने कहा कि वे राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन की पांचवी और छठवीं इकाई की मंजूरी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिससे कि इन दोनों इकाइयां अगले साल जनवरी तक काम करना शुरू कर सकें।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) इस महीने मंजूरी दे देती है तो राजस्थान में पांचवी इकाई नवंबर तक और छठी इकाई जनवरी तक पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगी।"
राजस्थान की ये दोनों परमाणु ऊर्जा इकाइयां आईएईए की भारत विशेष सेफगार्ड समझौते के अधीन आती हैं, जिससे ये इकाइयां आयातित ईंधन प्राप्त कर सकेंगी।
इसके अलावा स्वदेशी तकनीक से तैयार किए जा रहे फास्ट ब्रीडर रिएक्टर का काम अभी प्रगति पर है।
केंद्र सरकार ने हॉल में आठ स्थानों पर 15 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें से चार परमाणु संयंत्रों का निर्माण फ्रांस, अमेरिका और रूस की कंपनियां करेंगी।
जैन ने देश के परमाणु संयंत्रों में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के बाद पहले चरण का विस्तार भारत की सार्वजनिक कंपनियों और विदेशी कंपनियों के गठजोड़ के माध्यम से किया जाएगा।
परमाणु ऊर्जा निगम ने हाल में तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी और एनटीपीसी के साथ समझौता किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P