Last Updated: 08:01:20 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 08:01:30 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा     नक्सलियों के खिलाफ 'ग्रीनहंट' की जरूरत नहीं: नीतीश     भारतीयों पर हमले से छवि धूमिलः ऑस्ट्रेलिया     देश में बीटी बैंगन अभी नहीं: केंद्र     नागपुर टेस्ट : भारत पारी और 6 रन से हारा     गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन    सेंसेक्स में 107 अंकों की तेजी    गैर जमानती वारंट वाले सांसद अदालती समारोह में मुख्य अतिथि     कश्मीर मुद्दे के हल की समय सीमा तय करने की शर्त रखेगा पाक  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     राजनीति
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करूंगी : जया प्रदा
(03:48:59 PM) 08, Oct, 2009, Thursday

सुर्ख़ियो में
पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा
प.बंगाल में मुस्लिम आरक्षण पर भाजपा का विरोध
तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं : चिदंबरम
गडकरी का भाजपा अध्यक्ष पद पर हुआ औपचारिक निर्वाचन
फिल्म पर शिवसैनिकों का हंगामा, 40 गिरफ्तार
महंगाई के खिलाफ भाजपा करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
'केंद्र सरकार ने उड़ीसा में खदान संबंधी खतरों को किया नजरंदाज'
सोरेन बीमार, बैठक में हिस्सा लेने कोलकाता नहीं गए
चव्हाण ने दी विहिप को चुनौती

नई दिल्ली। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के रिश्तों में कभी मिठास तो कभी कड़वाहट लगी रहती है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा के किसी वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा की सांसद जया प्रदा ने यह इच्छा जताई है। जया ने  कहा, "सक्रिय राजनीति में राहुल को देखना अच्छी बात है। वह जमीनी हकीकतों और लोगों की समस्याओं को समझने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या यह पार्टी की भी राय है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह मेरा विचार या पार्टी के विचार की बात नहीं है, अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए और सभी लोग उनके इस प्रयास को देख रहे हैं।"
47 वर्षीय जया प्रदा वर्ष 1996 में 34 वर्ष की उम्र में पहली बार राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची। बहरहाल, कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कामकाज से वह संतुष्ट नहीं हैं।
वह कहती हैं, "संप्रग सरकार ढिंढोरा अधिक पीटती है और काम कम करती है। उसकी अधिकांश योजनाएं कागजों पर बहुत ही अच्छी लगती है लेकिन जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होता। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी ये योजनाएं अच्छे से क्रियान्वित नहीं होती।"
उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा, "प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस अकेले दम राज्य में अपनी सरकार नहीं बना सकती। इसलिए लोग भविष्य में सपा को अपना मत देंगे।"
लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के पूर्व समाजवादी नेता आजम खान द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जया प्रदा कहती हैं, "उन्हें छोड़कर सभी ने चुनाव में मेरा समर्थन किया। उस दौरान जो कुछ भी हुआ उससे मुझे दुख पहुंचा लेकिन मैंने कभी उनको लेकर मन में कड़वाहट नहीं रखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई की तरह समझा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P