मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कारोबार के आरंभ में 72.54 अंकों की गिरावट के साथ 17,062.01 पर खुला। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,076.05 पर खुला। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 31.19 अंकों की गिरावट के साथ 6,270.82 पर और स्मालकैप सूचकांक 27.73 अंकों की गिरावट के साथ 7,559.45 पर खुला।
|