Last Updated: 04:40:30 PM 15, Mar, 2010, Monday
साइन इन   संपर्क करें
Find Books Fast 468x60
खबरे लगातार 04:40:39 PM 15, Mar, 2010, Monday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे डेयरडेविल्स    करंट से 2 हाथियों की मौत     बरेली दंगे की न्यायिक जांच हो: मेनका    एसईजेड में 1283 अरब का निवेशः चार लाख को रोजगार    बस नदी में गिरी, 28 की मौत     शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता की कोई योजना नहीः केन्द्र     शिवराज ने की बुधनी के विकास कार्यों की समीक्षा    चौहान की मप्र बनाओ यात्रा, गुमराह यात्रा हैः पचौरी    बसपा की रैली ने छात्रों के लिए खड़ी की मुश्किलें    अनुशासन बनाए रखने के लिए सजा जरूरी : बट्ट     अभ्यास के दौरान मोर्टार फटने से चार जवानों की मौत     दूतावासों की सुरक्षा कड़ी करेगा भारत : कृष्णा     जीत के लिए बेताब होंगे किंग्स और चैलेंजर्स  
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
समाचार     देश
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
पाकिस्तान की ओर से सरहद पर फिर गोलीबारी
(12:16:12 PM) 18, Sep, 2009, Friday

सुर्ख़ियो में
करंट से 2 हाथियों की मौत
बरेली दंगे की न्यायिक जांच हो: मेनका
बस नदी में गिरी, 28 की मौत
शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता की कोई योजना नहीः केन्द्र
शिवराज ने की बुधनी के विकास कार्यों की समीक्षा
चौहान की मप्र बनाओ यात्रा, गुमराह यात्रा हैः पचौरी
बसपा की रैली ने छात्रों के लिए खड़ी की मुश्किलें
असम में घाटे का बजट, गरीबों के लिए रियायतें
डबवाली अग्निकांडः दस करोड तत्काल मुआवजा का आदेश

जम्मू। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जम्मू के नजदीक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी पर शुक्रवार सुबह सीमा पार से दोबारा गोलीबारी हुई। गुरुवार शाम को हुई ऐसी ही गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से निकोवाल सीमा चौकी पर शुक्रवार सुबह  फिर गोलीबारी की गई। अधिकारी ने बताया, ''गोलीबारी गुरुवार शाम को शुरू हुई बीएसएफके दो जवान घायल हो गए। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रात भर की खामोशी के बाद शुक्रवार सुबह फिर से सीमा पार से गोलीबारी की गई जिसके जवाब में हमने भी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि बीएसएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि सीमा पार से गोलीबारी घुसपैठ के प्रयास में लगे आतंकवादी कर रहे हैं या पाकिस्तानी रेंजर।
नाम न छापने के अनुरोध पर अधिकारी ने बताया कि शुरूआती आकलन गोलीबारी के पीछे घुसपैठ की फिराक में लगे आतंकवादियों का हाथ होने की ओर इशारा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने सीमा पर लगी त्रि-स्तरीय कंटीली बाड़ का निरीक्षण किया है। हमें अभी तक तार काटे जाने का कोई निशान नहीं मिला है। जिससे घुसपैठ की कोशिश कामयाब होने की आशंका कम हो जाती है। जब हमें गोलीबारी पूरी तरह से रुक जाने का अहसास होगा तो हम बाड़ का नजदीक से निरीक्षण करेंगे। अगर गोलीबारी पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की जा रही है, तो यह युद्ध विराम के उल्लंघन का एक और मामला होगा। जम्मू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी का निशाना बनी चौकी के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ''हम आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका से पूरी तरह इंकार नहीं कर रहे हैं। ऐसी रपटें हैं कि आतंकवादी  घुसपैठ में तेजी लाते हुए त्यौहारों के दौरान हमले कर सकते हैं। गुरुवार शाम से ही बीएसफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी निकोवाल इलाके में डेरा डाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap /></td>
                <td width=Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P