Last Updated: 09:42:05 PM 09, Feb, 2010, Tuesday
साइन इन   संपर्क करें
Easy Update 468x60
खबरे लगातार 09:42:12 PM 09, Feb, 2010, Tuesday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    घरेलू चीनी की बिक्री बंद करने पर विचार    चिदंबरम ने की नक्सलियों से सशर्त वार्ता की पेशकश     नक्सल समस्या पर चिदंबरम की बैठक के विरोध में प्रदर्शन    राठौड़ पर हमला करने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा गया     'क्लिंटन की सलाहकार की उपस्थिति का बीटी बैंगन से संबंध नहीं'     बीटी बैंगन पर निर्णय सलाह-मशविरे पर आधारित : कांग्रेस     पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से नाराज हुई राकांपा   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
प्रादेशिकी     चंडीगढ़     चंडीगढ़
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
हुड्डा सरकार ने विश्वास मत हासिल किया
(06:46:40 PM) 28, Oct, 2009, Wednesday

सुर्ख़ियो में
राठौड़ पर हमला करने वाले को पुलिस हिरासत में भेजा गया
बादल ने रक्षा विश्वविद्यालय की मंजूरी के लिए एंटनी से आग्रह किया
राठौड़ पर चंडीगढ़ न्यायालय के बाहर चाकू से हमला
रुचिका मामले के दोषी राठौड़ पर हमला
चण्डीगढ़ में बारिश होने की आशंका
चण्डीगढ़ में सरकारी गेस्ट हाउस से गिरफ्तार हुआ हाई प्रोफाइल भिखारी
रुचिका के स्कूल का सीबीएसई का नोटिस मिलने से इंकार
मृत अधिकारी की मुहर वाले 350 पासपोर्ट नष्ट किए गए
वीजा न मिलने से सैकड़ों छात्रों का भविष्य और पैसा दांव पर

चंडीगढ़। विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा की चार दिन पुरानी कांग्रेस सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।
विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 47 मत हासिल हुए। कांग्रेस के 40 में से 39 विधायकों ने मतदान में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चत्था ने विधानसभा में सरकार के विश्वास मत हासिल किए जाने की घोषणा की। सदन में विश्वास प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद पेश किया।
कांग्रेस विधायकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक तथा सात निर्दलीय विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया।
इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला ने हुड्डा सरकार पर विश्वास मत हासिल करने में जल्दबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वास मत पर बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। चौटाला ने हुड्डा सरकार को एक अल्पमत सरकार बताया।
इस पर कांग्रेसी सदस्यों ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या की गिनती करा सकता है।
ज्ञात हो कि इनेलो के सदन में 31 विधायक हैं।
यद्यपि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस को विश्वास मत हासिल करने के लिए मात्र 42 विधायकों के समर्थन की ही जरूरत थी, क्योंकि हरियाणा जनहित कांग्रेस ने अपने छह विधायकों के साथ विश्वास मत में हिस्सा न लेने का फैसला किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
Home About us Sitemap Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Powered By: S W T G R O U P