मुंबई ! खूबसूरत दीपिका पादुकोण ने करीना कपूर और कटरीना कैफ सहित सभी हीरोइंस को चैलेंज कर दिया है। दीपिका के मुताबिक वो नंबर वन बनने आई हैं और उन्हें ये कुर्सी पाने से कोई नहीं रोक सकता। ओम शांति ओम से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण खुलकर जंग के मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने खुलेआम अपनी सभी ऐक्ट्रेसेस को सावधान कर दिया है। दीपिका के मुताबिक वो बेस्ट बनने आई हैं, और बेस्ट बनकर ही दम लेंगी। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही बहुत एंबीशियस थी। मैंने जो चाहा, वो पाया। मेरा लक्ष्य है नंबर वन बनना। और जब तक मुझे ये ताज नहीं मिल जाता, मैं चैन नहीं लूंगी। साफ है, दीपिका ने कटरीना और करीना को सीधे तौर पर चैलेंज किया है क्योंकि उनके नंबर वन तक पहुंचने की रेस में ये दोनों सबसे बड़ी कॉम्पिटीटर हैं। रणबीर कपूर से ब्रेक अप के बाद दीपिका थोड़ी लो प्रोफाइल हो गई थीं।
लेकिन जल्द ही उनकी फिल्म कार्तिक कालिंग कार्तिक रिलीज होने वाली है। और वो नए जोशो खरोश के साथ रेस में फिर से आ डटी हैं।
|