करीना कपूर अब अपने पुराने दोस्त शाहिद कपूर के पास वापस जा रही हैं। करीना और शाहिद के मिलन की घड़ी करीब आ रही है। दोनों फिर मिल जाएंगे। लेकिन करीना सैफ को भी नहीं छोड़ेंगी। दरअसल कहानी यह है कि शाहिद और करीना की बरसों से अटकी फिल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' प्रदर्शित होने को तैयार है। और फिल्म के निर्माता बोनी कपूर इसके प्रचार के लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाना चाहते हैं, जिसमें वे शाहिद और करीना को लेना चाहते हैं। और दोनों ने एक सच्चे प्रोफेशनल की तरह इस वीडियो में काम करने के लिए हामी भर दी है। इससे पहले फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान ही शाहिद और करीना का रिश्ता खत्म हो गया था, लेकिन दोनों ने अपनी निजी कड़वाहट को शूटिंग पर हावी नहीं होने दिया। और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया, और फिल्म हिट साबित हुई।
|