Last Updated: 09:26:41 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 06:56:45 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
परिशिष्ट     सुरभि
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
हर तरह से गुणकारी आंवला
(03:02:50 AM) 05, Feb, 2010, Friday

सुर्ख़ियो में
पुराने रोगों की चाभी है शंख प्रक्षालन
फुलवारी9: बोगेनवेलिया- क्या ये कागज के फूल हैं
डार्क सर्कल : वेरा का गूदा लगाएं
अफवाहों को करें नजरअंदाज
बच्चे को शुरू से ही दे सही मार्गदर्शन
आदमी और सुअर की दोस्ती
शाहीन मिस्त्री उद्यमी बनने के गुर बचपन से
नाखूनों को दें कलरफुल स्टाइल
मुसाऐन्डा: फूल सुंदर पर नाम अजीब

आंवले को मनुष्य के लिए प्रकृति का वरदान कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे गुणकारी बताया गया है। यह कई बीमारियों को दूर करता है। इसका अपना पौष्टिक महत्व भी है। आंवला विटामिन सी का बढ़िया स्रोत माना जाता हैं। संतरे से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी इसमें पाया जाता हैं।

आंवले को गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं। आंवले का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसे पकाने के बाद भी इसमें मौजूद विटामिन 'सी' खत्म नहीं होता। आंवला गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसम में पाया जाता है। ताजे आंवले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटिन, विटामिन सी और बी काम्पलेक्स के अलावा 80 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इन सबके अलावा इसमें गैफिक एसिड भी पाया जाता है जिसमें पोलिफिनोल होता हैं। आंवले का इस्तेमाल आर्युवेदिक दवाइयों में ज्यादा किया जाता है। हमारे शरीर में कॉलेस्ट्राल काफी महत्व रखता है। मनुष्य का लिवर कोलेस्ट्राल का मुख्य स्रोत माना जाता है। शरीर में उपयोग न होने वाला कोलेस्ट्राल खून की नलिकाओं में जम जाता है जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा रहता हैं। आंवले में मौजूद विटामिन 'सी' इस कॉलेस्ट्राल को खून की नलिकाओं से घुलाने में मदद करता है जिससे शरीर का ब्लड प्रेशर कम होता है।

शरीर में पैनक्रियाज का ब्लड ग्लूकोज स्तर कंट्रोल न कर पाना डायबिटिज होने का संकेत देता हैं। आज हमारे देश में मधुमेह के मरीज बढ़ रहे हैं। अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं जो आंवला आपके लिए अचूक दवा है। आंवला, जामुन और करेले की बराबर मात्रा मिलाकर एक-दो चम्मच हर दिन लें तो यह काफी फायदा पहुंचाता है। यह आपके मधुमेह को काबू में रखने में मदद करेगा। ज्यादा मीठा, खट्टा, तीखा और तैलीय खाना खाने से एसिडिटी हो जाती है। जरूरत से ज्यादा कॉफी, चाय और सिगरेट से भी एसिडिटी या गैस होने का खतरा होता है। इससे गुस्सा, दु:ख और निराशा हो जाती है। जब पेट में बहुत ज्यादा जलन हो तो बस आंवला ले लीजिए। अगर जरूरत से ज्यादा एसिडिटी हो तो एक ग्राम आंवला पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिलाकर पानी या दूध के साथ ले लें तो इससे काफी आराम मिलता है। बालों का झड़ना, बेजान व रूखे होने या उम्र के साथ सफेद होना इन सबमें आंवला बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। बालों के जितने भी उत्पाद बाजार में मिलते हैं उन सबमें आंवले का मुख्यतया से इस्तेमाल किया जाता है। आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायेदमंद है। आप चाहे कच्चे आंवले की चटनी बनाकर खाएं या मुरब्बा खाएं, आंवले का अचार खाएं या इसका चूर्ण खाएं। यह हर तरह से शरीर के लिए गुणकारी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P