मुंबई एक वक्त करीबी दोस्त रहे फराह और शाहरुख खान के बीच अब दूरियां आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक फराह खान की शाहरुख की दुश्मन नंबर वन सलमान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से किंग खान फराह से नाराज हैं। दरअसल फराह ने अपनी आने वाली फिल्म तीस मार खां के लिए शाहरुख के बजाए खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार को साइन कर लिया है। लेकिन इससे भी बड़ी वजह है फराह और सलमान के बीच बढ़ती दोस्ती। जिससे शाहरुख परेशान भी हैं और दुखी भी। हाल ही मैं शाहरुख ने ये बात ज़ाहिर भी कर दी। शाहरुख ने कहा कि फराह अपने काम के लिए ईमानदार हैं। हम दोनों का एक-दूसरे पर अब कोई एहसान नहीं है। लेकिन अब मैं कई बार अपने आपको अकेला महसूस करता हूं। शाहरुख और सलमान की दुश्मनी जग जाहिर है। और ऐसे में शाहरुख ये बात बिलकुल पचा नहीं पा रहे हैं कि उनकी इतनी करीबी दोस्त सलमान के करीब चली जायें।