मैं नहीं कर रहा हूं ऐश का पीछा। विवेक ओबरॉय आजकल यही सफाई देते फिर रहे हैं। दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि विवेक जान बूझकर उन जगहों पर जा रहे हैं जहां ऐश्वर्या राय मौजूद होती हैं। बीते दिनों फिल्म रण का दिल्ली में प्रीमियर हुआ, जहां अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय मौजूद थे। खबर है कि विवेक भी वहां पता नहीं कहां से आ पहुंचे, जबकि उन्हें किसी ने इनवाइट नहीं किया था। इसी तरह एक अवॉर्ड फंक्शन में विवेक, बच्चन परिवार के बिल्कुल करीब आकर बैठ गए। विवेक, मीडिया में आई इस तरह की खबरों से बेहद खफा हैं।इस पूरे मसले पर विवेक ने कहा कि ये सब बकवास है। मैं ऐश्वर्या का पीछा नहीं कर रहा हूं। वो और अभिषेक शादीशुदा हैं। मैं अपनी जिंदगी से बेहद खुश हूं, और वो दोनों आपस में खुश हैं। वैसे आजकल विवेक के सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं। उनके पास कुछ खास फिल्में भी नहीं हैं। इसके अलावा पिछले दिनों वो शाहरुख खान के घर पर चल रही एक पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए थे, जिस पर किंग खान की पत्नी गौरी बेहद नाराज हो गई थीं।
|