Last Updated: 09:15:10 AM 03, Sep, 2010, Friday
साइन इन   संपर्क करें

खबरे लगातार 06:45:11 PM 03, Sep, 2010, Friday समाचार सेवाएँ डेस्कटॉप पर मोबाइल पर घर पर आर एस एस फीड
होम आज का अंक पिछले अंक      ब्लॉग्स
ताजा समाचार
    तेंदुलकर बन गए वायुसेना के मानद ग्रुप-कैप्टन    सागर में छात्रा ने की खुदकुशी    सेंसेक्स में 17 और निफ्टी में 7 अंकों की गिरावट    त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार    हिमाचल उच्च न्यायालय ने वीरभद्र की याचिका खारिज की    केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो सेवा शुरू    मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की    बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील    मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'    झारखण्ड के गरीब जनजातीय परिवार से थे लुकस    अवैध खनन के पीछे कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री : येदियुरप्पा    दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक   
 आपका देशबन्धु
अन्य
कार्टून
इंटरव्यू
ई-पेपर
राशिफल
सहयोगी संस्थाएं
जनदर्शन
मायाराम सुरजन फ़ाउन्डेशन
देशबन्धु लाइब्रेरी
हाईवे चैनल
अक्षर पर्व
बाल स्वराज
सेवाएँ
Jobs
Shopping
Matrimony
Web Hosting
विविध     यात्रा
  प्रिंट संस्‍करण     ईमेल करें   प्रतिक्रियाएं पढ़े     सर्वाधिक पढ़ी     सर्वाधिक प्रतिक्रियाएं मिली
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल
(01:33:26 PM) 27, Dec, 2009, Sunday

सुर्ख़ियो में
प्राकृतिक सौंदर्य एवं श्रध्दा का केन्द्र है सोमनाथ
कांवड संस्कृति है, पर्यटन नहीं
अल्लाह के दूत की नगरी 'मदीना'
यहां है हिडंबा की हिंडोली
दार्जिलिंग और सिक्किम: एक हसीन ख्वाब
दिव्य सौंदर्य का प्रतीक चंबा
त्रिउंड में फुहारों के बीच ट्रेकिंग का मजा
पशुप्रेम है तो पधारें वाल्मीकिनगर
भारत का स्वप्नलोक : महाबलेश्वर

वर्कला पापानासम बीच  केरल का एक ऐसा बीच है, जहां अपेक्षाकृत कम संख्या में पर्यटक आते हैं परंतु यहां का सूर्यास्त व दूर-दूर तक फैली अथाह जलराशि के छोर पर क्षितिज का लुभावना दृश्य प्रकृति प्रेमियों को यहां खींच लाता है। तिरुअनंतपुरम से इसकी दूरी लगभग 42 किमी है। यहां स्थित जर्नादन व अय्यपा मंदिर पर्यटकों के लिए अच्छे दर्शनीय स्थल हैं।
द हरियाली ने केरल को प्रकृति ने अपनी असीम खूबसूरती से नवाजा है। खूशबूदार मसालों के लिए जाना जाने वाला केरल राय अपने खूबसूरत सागर किनारों व हरियाली के सुंदर नजारों के लिए भी प्रसिध्द है। सफेद रेत और दूर-दूर तक फैला असीम सागर केरल को और भी अधिक खूबसूरत बना देता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुगंधित मसालों के साथ-साथ केरल औषधियों के लिए भी लोकप्रिय है। यह भारत का एकमात्र ऐसा राय है, जो आयुर्वेद के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। देश-विदेश से लोग यहां आयुर्वेदिक उपचार का फायदा उठाने आते हैं।
केरल के समुद्र तटों की खूबसूरती से पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।
केरल के समुद्र तटों में चुआरा बीच, बेकल बीच, कोवलम बीच, मरूदेश्वर बीच, वर्कला बीच, शांघमुघम बीच आदि हैं।
कोवलम बीच केरल के खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। केरल तट रेखा पर यह मालाबार नाम के छोटे से गांव पर स्थित है। यहां अर्धचंद्र के आकार में तीन खूबसूरत समुद्र तट हैं। इसका दक्षिणी छोर लाइट हाउस के नाम से प्रसिध्द है। कोवलम बीच पर आपको हर प्रकार के बजट में आसानी से रहने की सुविधा मिल जाएगी। समुद्र तट के किनारे स्थित नारियल व ताड़ के पेड़ आपके सफर को यादगार बना देते हैं। वर्तमान में कोवलम एक बेहतर बीच रिसॉर्ट और योग एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। यहां लोग आयुर्वेदिक तेल मालिश व एरोमा बॉथ का लुत्फ भी उठा रहे हैं।
वर्कला पापानासम बीच  केरल का एक ऐसा बीच है, जहां अपेक्षाकृत कम संख्या में पर्यटक आते हैं परंतु यहां का सूर्यास्त व दूर-दूर तक फैली अथाह जलराशि के छोर पर क्षितिज का लुभावना दृश्य प्रकृति प्रेमियों को यहां खींच लाता है। तिरुअनंतपुरम से इसकी दूरी लगभग 42 किमी है। यहां स्थित जर्नादन व अय्यपा मंदिर पर्यटकों के लिए अच्छे दर्शनीय स्थल हैं।
केरल के नेशनल पार्क प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल वन्यजीवों की आरामगाह के रूप में भी प्रसिध्द है। हरियाली से लदे केरल के जंगलों में आपको कई ऐसे वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे, जो दुलर्भ हैं। केरल में कई छोटे-बड़े नेशनल पार्क हैं, जिनमें इर्रावीकुलम नेशनल पार्क, पेरियार नेशनल पार्क, साइलेंट वैली नेशनल पार्क आदि प्रमुख हैं।
इर्रावीकुलम नेशनल पार्क मुख्य रूप से नीलगाय तराह के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया यह नेशनल पार्क केरल और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। नीलगाय तराह एक दुर्लभ पशु है, जो कि हिमालय के ठंडे इलाकों में ही पाया जाता है। पेड़-पौधों से भरपूर इस वन्यजीव पार्क को वर्ष 1978 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला। इसके उत्तरी सिरे को, जो तमिलनाडु राय को छूता है, उसे अन्नामलाई के नाम से जाना जाता है। 
पेरियार नेशनल पार्क केरल के पश्चिमी छोर पर स्थित है। यह बाघ के संरक्षण के लिए बनाया गया नेशनल पार्क है, जो कि दुनियाभर के नेशनल पार्क में अपना एक मुख्य स्थान रखता है। सन् 1895 में इसे अंग्रेजों द्वारा अधिगृहीत किया गया था। उस समय अंग्रेजों ने यहां एक कृत्रिम झील और बांध का निर्माण किया था।
साइलेंट वैली नेशनल पार्क केरल के पश्चिमी छोर पर कुंडलई हिल्स पर स्थित है। मुख्य रूप से औषधि और पेड़-पौधों की कई दुर्लभ किस्मों के साथ-साथ हाथी, बाघ और शेर पूंछ वाला वानर जैसे जीवों के कारण यह पार्क प्रसिध्द है। हालांकि यह बहुत ही छोटा है परंतु यहां का अनुकूल वातावरण तथा छोटी-बड़ी नदियां व पहाड़ इसे वन्यजीवों के लिए आरामगाह बनाते हैं। वयनाड वाइल्ड लाइफ सेन्च्युरी यह सेन्च्युरी बाघ और तेंदुए के लिए दुनियाभर में प्रसिध्द है। यह बांदीपुर नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा है।
केरल में और भी बहुत कुछ देखने लायक है।  मुन्नार, इड्डकी, लक्कडी, मंगलम बांध, पेरीमेड, देवीकुलम आदि हिल स्टेशन हैं। केरल के प्रमुख स्मारक बोलघट्टी पैलेस, कोईक्कल पैलेस, कृष्णापुरम महल, कुथिरामलिका, द चित्रा आर्ट गैलेरी, सेंट फ्र ांसिस चर्च, टाउन हॉल आदि प्रमुख स्मारक हैं।
सितम्बर से फरवरी माह तक केरल का मौसम बहुत ही अनुकूल रहता है। इस मौसम में यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
पर्यटकों के लिए केरल सुंदर प्राकृतिक नजारों से परिपूर्ण वह स्थान है, जहां आकर उन्हें एक असीम शांति का अनुभव होता है। यहां के समुद्र तटों के किनारे बिताई सुहानी शाम आपकी यात्रा के अनुभवों को यादगार बनाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home Online Hindi News About us latest news from chhattisgarh
Sitemap chhattisgarh news Contact
Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer
Online Hindi news | Latest news from Chhattisgarh | Chhattisgarh Newspaper | Newspaper in Hindi | Hindi News Blogs | Chhattisgarh hindi news | IPL Cricket News | Business News in Hindi | National News in Hindi | Sport News in Hindi | Hindi Entertainment News | Political News Headlines | Latest news from India
  Powered By: S W T G R O U P